एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज 36 साल की हो गई हैं। प्रियंका ने अपना जन्मदिन लंदन में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया। प्रियंका और निक एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए। प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें पूरे विश्व भर के फैंस बधाइयां दे रहे हैं। आज हम आपको उनके बारे में कुछ फैक्ट्स बताते हैं जो आपको पहले नहीं पता होंगे
- प्रियंका चोपड़ा इंजीनियर या फिर क्रिमिनल साइकलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका पूरी तरह से मॉडलिंग में आ गईं।
- आर्मी किड होने की वजह से प्रियंका देश के कई शहरों जैसे दिल्ली, पुणे, बरेली और लेह में रहीं।
- उनके करीबी लोग और रिश्तेदार प्रियंका को सनशाइन या मिमी कहकर बुलाते हैं।
- प्रियंका चोपड़ा जंक फूड एडिक्ट हैं, वह इनके बिना नहीं रह सकतीं।
- प्रियंका को कारों का बहुत शौक है और उनके पास पोर्श केयेन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ और मर्सिडीज एस-क्लास है।
- उनको खिचड़ी अचार के साथ बेहद पसंद है।