एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बॉलीवुड में काफी इंतजार हो रहा है। जब से रणवीर सिंह और दीपिका रिलेशनशिप में हैं, तब से उन्हें शादी के बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस तरस रहे हैं। अब रणवीर और दीपिका शादी के लिए तैयार हैं और इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं।
खबर मिली है कि दीपिका और रणवीर इटली की लेक कोमो में शादी करना चाहते हैं। लेक कोमो इटली की बेहद शानदार जगहों में से एक है। यह एल्पस में स्थित लेक चारों ओर हरियाली और रंगीन फूलों से सजी हुई है। यह इटली की सबसे बड़ी लेक है और नीले रंग के पानी की है। इसके आसपास खूबसूरत विला और चैपल इसे एक फेयरीटेल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां के विला डेल बालबिनेलो में कई वीआइपी की शादियां हुई हैं।
लेक कोमो पहुंचने में मिलान से एक दिन लगता है।
यह इसलिए भी फेमस है क्योंकि हॉलीवुड सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी ने यहां घर लिया है।