भगवान शिव का सबसे प्रिय श्रावण मास शुरू हो चुका है। इस दौरान सोमवार का बहुत महत्व होता है। इस दौरान देशभर से भक्त भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं।
शिव मंदिरों के दर्शन करने का यह सही समय है।
केदारनाथ उत्तराखंड
यह 3583मी की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव का सबसे अहम मंदिर है। मंदिर अप्रैल से लेकर नवंबर तक खुला रहता है। सर्दियों में बर्फवारी के कारण यह बंद रहता है।
लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर
भुवनेश्वर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक, लिंगराज मंदिर भी शहर में सबसे बड़ा है। एक भव्य पुराना टावर मंदिर परिसर के बीच में है और काफी अच्छा है।
भीमाशंकर, महाराष्ट्र
यह मंदिर पुणे में स्थित है। यह भीमा नदी के किनारे पर स्थित है। मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। यहां बहुत से भक्त आते हैं।
काशी विश्वनाथ, यूपी
काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में स्थित है और यह हिंदुओं की सबसे पवित्र मंदिरों में से एक जगह है। माना जाता है कि जो वाराणसी में अंतिम समय बिताता है वह मोक्ष प्राप्त करता है।
तारकेश्वर मंदिर, पश्चिम बंगाल
यह मंदिर वेस्ट बंगाल की हुगली नदी पर स्थित है। यह मंदिर राजा विष्णु दास के समय बनवाया गया था। कहा जाता है कि राजा को भगवान शिव सपने में दिखाई दिए थे, उसके बाद उन्होंने मंदिर का निर्माण करवाया।